Posts

Showing posts from October, 2022

"रिटायरमेंट" - पूर्णविराम या एक शुरुआत ?

Image
यह मेरा हिन्दी भाषा में पहला ब्लॉग है। आज का जो विषय है, सोचा कि सभी तक पहुंचे, यही वजह रही कि इसे हिंदी में लिख रही हूँ और आगे भी क‌ई ऐसे विषय पर लिखूँगी। (Source : Istockphoto ) कल दिनांक 30/09/2022 को मैं माननीय श्री जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय जी की रिटायरमेंट पार्टी में गई थी, जहां मुझे विशेष रूप से गीत प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था। काफ़ी अच्छा माहौल था और शानदार अनुभव रहा। बस एक शब्द था जो मैं बार-बार सुन रही थी, "रिटायरमेंट"। अच्छा! बात यह है कि किसी भी विषय की गहराई तक जाने की इच्छुक हमेशा से रही हूँ। कल वहाँ उस शब्द को भी जान रही थी। कुछ लोगों के मुताबिक मेरी उम्र उतनी तो नहीं है कि उस विषय पर कुछ कह सकूँ, लेकिन फ़िर भी लिखूँगी, क्योंकि वास्तविकता में जो नज़र आ रहा है, अर्थात् जो आप आँखों से देख रहे हैं, कहीं न कहीं वह भी आपको बहुत कुछ सिखा रहा  है। अर्थात् किसी और के अनुभवों से आप स्वयं भी कुछ अनुभव ही करते हैं।  जो कहानी अब मैं बताने जा रही हूँ, इसका कल की पार्टी से कोई ताल्लुक नहीं है। दो व्यक्ति थे। एक सिद्धार्थ शर्मा और दूसरे समर्थ आहूजा। दोनों की उम्...